ईरान-इजरायल युद्ध का 16वां दिन: क्या जिंदा हैं खामेनेई? ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप!

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। आज युद्ध के 16वें दिन इजरायली सेना ने जानकारी दी कि ईरान ने एक बार फिर मिसाइलों की बौछार कर दी है। ईरान ने अब अमेरिका और इजरायल के साथ-साथ पड़ोसी देशों की संपत्तियों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ट्रंप की दो-टूक: खुद करनी होगी तेल मार्ग की रक्षा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), जहां से दुनिया का अधिकांश कच्चा तेल गुजरता है, वहां ईरान की नाकेबंदी ने वैश्विक बाजार को हिलाकर रख दिया है। तेल की कीमतों में 40% की भारी बढ़ोतरी हुई है। इस संकट पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अमेरिका ने ईरान को हर मोर्चे पर पराजित किया है। लेकिन जो देश होर्मुज के रास्ते तेल आयात करते हैं, अब इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी उनकी भी है। हम केवल समन्वय और सहायता करेंगे।” भारत जैसे देशों के लिए यह चिंता का विषय है क्योंकि देश में एलपीजी की किल्लत और महंगाई बढ़ती जा रही है।

मुजतबा खामेनेई के अस्तित्व पर सवाल ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई के जीवित होने पर भी संदेह जताया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “सुना है वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। किसी ने उन्हें हाल-फिलहाल में देखा नहीं है। अगर वह जीवित हैं, तो उन्हें तुरंत सरेंडर कर देना चाहिए।” हालांकि, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने संकेत दिया था कि खामेनेई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बहरीन में तबाही रविवार सुबह बहरीन की राजधानी मनामा धमाकों से दहल उठी। ईरान ने खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। बहरीन ने दावा किया कि उसने 125 मिसाइलें और 203 ड्रोन मार गिराए हैं, लेकिन इस संघर्ष में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। मिडिल ईस्ट की यह आग अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेती दिख रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *