रसोई गैस को लेकर बड़ी राहत! ईरान ने भारत के लिए खोला हॉर्मुज जलडमरूमध्य, आ रहे हैं गैस से लदे जहाज

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण रसोई गैस की सप्लाई को लेकर मची अफरा-तफरी अब खत्म होने वाली है। ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फंसे भारत के दो बड़े एलपीजी जहाजों को रास्ता दे दिया है। बंदरगाह मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने पुष्टि की है कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदादेवी’ नाम के दो टैंकर सफलतापूर्वक हॉर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत को मिलेगी कितनी गैस? इन दोनों जहाजों में कुल 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी है। ये जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों पर पहुंचेंगे। भारत के 22 और जहाज अभी कतार में हैं, जिन्हें जल्द ही रास्ता मिलने की उम्मीद है। ईरान के राजदूत ने भी साफ किया है कि भारत के साथ पुराने रिश्तों के चलते इन जहाजों को सुरक्षित मार्ग दिया गया है। इससे देश में गैस सिलेंडर की कमी की आशंका पूरी तरह खत्म हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *