थलापति विजय को बीजेपी का मेगा ऑफर! तमिलनाडु में सुपरस्टार को डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। सत्तारूढ़ डीएमके (DMK) और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अभिनेता से नेता बने विजय को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने विजय की पार्टी TVK को गठबंधन में 80 सीटें देने और सरकार बनने पर विजय को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया है।
बीजेपी की रणनीति: तमिलनाडु में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश में जुटी बीजेपी को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जिसकी जनता में गहरी पैठ हो। विजय की रैलियों में उमड़ रही रिकॉर्ड भीड़ ने बीजेपी आलाकमान को प्रभावित किया है। बीजेपी रणनीतिकारों का मानना है कि विजय का साथ मिलने से अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बिना भी एनडीए राज्य में एक मजबूत ताकत बनकर उभर सकता है। फिलहाल विजय ने इस प्रस्ताव पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।