शादी टूटी तो दे दी ‘मौत की सजा’! दूल्हे को था एड्स, रिश्ता खत्म होते ही युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन

हैदराबाद के पोचाराम आईटी कॉरिडोर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक २४ वर्षीय युवक ने अपनी ही होने वाली पत्नी (२२) के शरीर में जानबूझकर एचआईवी (HIV) संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि युवती के माता-पिता ने युवक के एड्स पीड़ित होने की बात पता चलने पर शादी तोड़ दी थी।

वारदात की वजह: पुलिस के अनुसार, युवक और युवती रिश्तेदार थे। टेस्ट में युवक के पॉजिटिव आने के बाद रिश्ता टूट गया था। आरोपी को लगा कि अगर वह युवती को भी संक्रमित कर देगा, तो वह किसी और से शादी नहीं कर पाएगी और उसके साथ रहने को मजबूर हो जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। ११ मार्च को हुई इस वारदात के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *