‘अगर जिंदा बचे तो कत्ल कर देंगे!’, नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की ईरान ने ली कसम; बढ़ा युद्ध का खतरा

मध्य पूर्व में जारी भीषण युद्ध के १६वें दिन ईरान ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बेहद सख्त बयान जारी किया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा है कि यदि नेतन्याहू जीवित हैं, तो उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और उनका पीछा करके हत्या की जाएगी। यह बयान तब आया है जब सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के लापता होने की खबरें वायरल हो रही हैं।
संदेह का घेरा: ९ मार्च के बाद से नेतन्याहू और उनके बेटे यायर नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है, जिससे अफवाहों को बल मिला है। हालांकि, इजरायल ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि २८ फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद से ईरान और इजरायल के बीच सीधी जंग जारी है। ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर बड़े हमले शुरू कर दिए हैं।