मेलबर्न से पढ़ाई और LIC में बड़ी नौकरी! लाइमलाइट से दूर रहती हैं कुलदीप यादव की पत्नी वंशिका
March 15, 2026

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव १४ मार्च को वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। मसूरी के मशहूर ‘द सैवॉय’ होटल में हुए एक निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए। वंशिका चड्ढा एक वर्किंग प्रोफेशनल हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। फिलहाल वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं।
बचपन की दोस्ती बनी प्यार: कुलदीप और वंशिका कानपुर के श्याम नगर इलाके के पड़ोसी थे और बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। ४ जून २०२५ को लखनऊ में उनकी सगाई हुई थी। शादी के इस खास मौके पर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहे। अब सबकी नजरें १७ मार्च २०२६ को लखनऊ के सेंट्रम होटल में होने वाले भव्य रिसेप्शन पर हैं, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है।