बंगाल चुनाव २०२६: केवल २ चरणों में होगा फैसला! अपनी जिले की वोटिंग तारीख यहां देखें
March 15, 2026

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की २९४ सीटों के लिए ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए चुनाव को केवल २ चरणों में समेट दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
पहला चरण: २३ अप्रैल (१५२ सीटें)
- क्षेत्र: उत्तर बंगाल, जंगलमहल और राढ़ बंगाल।
- प्रमुख जिले: दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और मेदिनीपुर।
दूसरा चरण: २९ अप्रैल (१४२ सीटें)
- क्षेत्र: कोलकाता और आसपास के क्षेत्र।
- प्रमुख जिले: कोलकाता, उत्तर और दक्षिण २४ परगना, हावड़ा, हुगली और नदिया।
मुख्य तिथियां:
- नतीजे: ४ मई।
- प्रक्रिया समापन: ६ मई।