हर बूथ पर होगी तीसरी आंख की नजर! चुनाव आयोग ने किया १००% वेबकास्टिंग का एलान

विधानसभा चुनाव २०२६ को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा और पारदर्शिता के नए मानक तय किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को घोषणा की कि अब हर मतदान केंद्र पर १००% वेबकास्टिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की धांधली को रोकना है।

वोटरों की सुविधा के लिए आयोग ने कहा है कि अब किसी भी बूथ पर १२०० से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। कई संवेदनशील क्षेत्रों में यह संख्या ५०० से ७०० तक सीमित रखी जाएगी। ज्ञानेश कुमार ने जोर देकर कहा कि “SIR” (Special Inquiry Report) के माध्यम से मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध किया जा रहा है ताकि केवल वैध नागरिक ही मतदान कर सकें। आयोग के अनुसार, ५ राज्यों और १ केंद्रशासित प्रदेश की ८२४ सीटों पर कुल १७.४ करोड़ मतदाता अपने भविष्य का फैसला करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *