कोलकाता में चुनावी शंखनाद! २९ अप्रैल को तय होगा शहर का भविष्य, ११ सीटों पर महामुकाबला
March 15, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के तहत कोलकाता की ११ सीटों पर दूसरे चरण में २९ अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि ७ मई को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नई सरकार का गठन अनिवार्य है। इसी क्रम में कोलकाता की सभी हॉट सीटों पर एक साथ मतदान कराया जाएगा।
कोलकाता की प्रमुख सीटें जैसे भवानीपुर, कोलकाता पोर्ट, रासबिहारी, बालीगंज, चौरंगी, एंटाली, बेलियाघाटा, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, मानिकतला और काशीपुर-बेलगाछिया में २९ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पिछले २०२१ के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने इन सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। इस बार ५.২৩ लाख नए युवा वोटरों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। आयोग ने कोलकाता के हर बूथ पर १००% वेबकास्टिंग सुनिश्चित की है ताकि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।