‘नरेंद्र मोदी थर्ड क्लास आदमी हैं!’ कल्याण बनर्जी के विवादित बयान से मचा सियासी घमासान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बयानों की मर्यादा टूटने लगी है। श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। रविवार को श्रीरामपुर में एक विशाल बाइक रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘थर्ड क्लास आदमी’ और ‘जुमलेबाज’ कहा।
कल्याण बनर्जी ने आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, “बंगाल की जनता बीजेपी को 30 सीटों से भी कम पर लाकर खड़ा कर देगी। यह तय है कि ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगी।” उन्होंने मोदी-शाह की जोड़ी पर देश में ‘गुंडागर्दी की राजनीति’ करने का आरोप लगाया।
सांसद ने प्रधानमंत्री की संसद में उपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के सवालों का सामना करने से बचते हैं। चुनाव से ठीक पहले कल्याण बनर्जी का यह आक्रामक रुख और तीखे प्रहार बंगाल की चुनावी लड़ाई को और भी कड़वा बना रहे हैं।