हर्षित राणा की चोट ने बढ़ाई गंभीर की टेंशन, क्या अनसोल्ड रहे ये 3 भारतीय पेसर बचाएंगे नाइट राइडर्स की लाज?
March 15, 2026

आईपीएल के १९वें सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण आईपीएल २०२६ के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। टी-२० विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में हर्षित के दाहिने घुटने में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी करानी पड़ी। अब वह अगले कुछ महीनों तक मैदान से दूर रहेंगे।
कौन भरेगा हर्षित राणा की जगह? केकेआर अब हर्षित के विकल्प की तलाश में है और रेस में तीन भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम सबसे आगे हैं:
- चेतन साकरिया: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके साकरिया इस बार नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। उनका बाएं हाथ का गेंदबाज होना और पहले केकेआर कैंप का हिस्सा रहना उनके पक्ष में जा सकता है।
- आकाश मधवाल: मुंबई इंडियंस के लिए अपनी घातक यॉर्कर से पहचान बनाने वाले आकाश भी केकेआर की रडार पर हैं। १७ मैचों में २३ विकेट लेने वाले इस गेंदबाज के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है।
- सिमरजीत सिंह: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व गेंदबाज सिमरजीत सिंह भी एक मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं।
केकेआर का पहला मैच २৮ मार्च को है, और उससे पहले गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को जल्द ही हर्षित के रिप्लेसमेंट पर मुहर लगानी होगी। हर्षित की कमी को पूरा करना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद डेथ बॉलर बनकर उभरे थे।