बिना कोई सेट गंवाए लगातार दो खिताब! मेदवेदेव को धूल चटाकर सिनर ने बनाई दुनिया में नई पहचान

कैलिफोर्निया: इटली के युवा स्टार जानिक सिनर ने टेनिस की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंडियन वेल्स के फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में ७-६(६), ७-६(४) से हराकर सिनर ने इतिहास रच दिया। वह दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी (२४ वर्ष) बन गए हैं जिन्होंने हार्ड कोर्ट पर आयोजित होने वाले सभी छह एटीपी मास्टर्स १००० (ATP Masters 1000) खिताब अपने नाम किए हैं।

इससे पहले यह कारनामा केवल रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गजों ने किया था, लेकिन उन्होंने यह उपलब्धि अपने ३० के दशक में हासिल की थी। सिनर ने यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें टेनिस का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है। साथ ही, वह दुनिया के पहले ऐसे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने बिना एक भी सेट गंवाए लगातार दो एटीपी मास्टर्स १००० खिताब जीते हैं।

इस जीत के साथ सिनर ने वर्ल्ड नंबर १ कार्लोस अल्काराज के साथ अंकों का फासला कम कर दिया है। अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सिनर ने कहा, “यह एक बहुत कठिन मैच था और मैं इस जीत को अपनी टीम और दोस्तों के साथ साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *