ईंधन की कमी नहीं होगी! फुजैरा से ८०,८०० टन कच्चा तेल लेकर रवाना हुआ भारतीय टैंकर, सभी नाविक सुरक्षित

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अच्छी खबरें आ रही हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में चुनौतियों के बावजूद भारतीय तेल और एलपीजी टैंकर सुरक्षित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण अपडेट ‘जग लड़की’ (Jag Ladki) जहाज को लेकर है, जिस पर १४ मार्च को फुजैरा बंदरगाह पर हमला हुआ था। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यह जहाज ८०,८०० टन कच्चे तेल के साथ सुरक्षित है और रविवार सुबह भारत के लिए रवाना हो चुका है।

आज १६ मार्च को ‘शिवालिक’ जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा और १७ मार्च को ‘नंदा देवी’ कांडला पोर्ट पर लंगर डालेगा। इन दोनों जहाजों में कुल ९० हजार मेट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी मौजूद है। इसके अलावा, मुंबई तट पर १.४ लाख मेट्रिक टन सऊदी तेल लेकर ‘सेनलोंग सुएज़मैक्स’ भी पहुंच चुका है। भारतीय नौसेना का ‘ऑपरेशन संकल्प’ इस पूरे समुद्री मार्ग पर भारतीय जहाजों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और लोग अब पैनिक बुकिंग से बच रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *