युवाओं के लिए खुशखबरी! ₹1500 मासिक सहायता का पैसा ट्रांसफर, क्या आपका नाम लिस्ट में है? यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार ने ‘युवा साथी’ (Yuva Sathi) योजना के जरिए एक बड़ा चुनावी कार्ड खेला है। इस योजना के तहत राज्य के 21 से 40 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित इस योजना को युवाओं के भविष्य के लिए एक बड़ा सहारा माना जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 थी, जिसमें लाखों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सबसे बड़ी खबर यह है कि इस योजना का लाभ 1 अप्रैल से मिलने वाला था, लेकिन इसे समय से पहले यानी 7 मार्च 2026 से ही शुरू कर दिया गया है। पात्र आवेदकों के बैंक खातों में पैसा सीधे ट्रांसफर किया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को उनके दैनिक खर्चों में थोड़ी राहत मिल सके।
आवेदक अपनी भुगतान स्थिति (Payment Status) जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट yubasathi.wb.gov.in पर जा सकते हैं। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर स्टेटस चेक किया जा सकता है। जिन लोगों के आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी इसकी सूचना मिल रही है। इस योजना में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अनिवार्य किए गए थे। चुनाव से पहले इस योजना का क्रियान्वयन राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।