ममता बनाम शुभेंदु 2.0! भवानीपुर से उम्मीदवार बनते ही शुभेंदु का बड़ा दावा– ‘डर के मारे सीट बदलेंगी दीदी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर नंदीग्राम जैसा रोमांच पैदा हो गया है। बीजेपी ने अपनी उम्मीदवार सूची जारी कर सबको चौंका दिया है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से भी चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवार घोषित होने के तुरंत बाद शुभेंदु ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि ममता अब भवानीपुर से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगी।
शुभेंदु की भविष्यवाणी: सोमवार को शुभेंदु ने कहा, “ममता बनर्जी भवानीपुर छोड़कर किसी दूसरी सुरक्षित सीट की तलाश करेंगी। वह शुभेंदु अधिकारी से डरी हुई हैं। कल की सूची का इंतजार कीजिए, वह अपनी सीट बदल लेंगी।” गौरतलब है कि कल मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस अपनी आधिकारिक सूची जारी करने वाली है। क्या ममता बनर्जी शुभेंदु की चुनौती स्वीकार करेंगी या किसी और को वहां से उम्मीदवार बनाएंगी? पूरा बंगाल अब इसी सवाल के जवाब का इंतजा