बीजेपी की पहली लिस्ट में बड़ा धमाका! रासबिहारी से चुनाव लड़ेंगे स्वपन दासगुप्ता, दिलीप घोष की भी वापसी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली रणनीति का खुलासा कर दिया है। 144 सीटों के लिए जारी की गई पहली सूची में बीजेपी ने अनुभवी चेहरों पर दांव लगाया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम स्वपन दासगुप्ता का है, जिन्हें दक्षिण कोलकाता की प्रतिष्ठित रासबिहारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। स्वपन दासगुप्ता राज्यसभा के पूर्व सांसद और पार्टी के बड़े बौद्धिक चेहरे माने जाते हैं।

दिग्गजों की वापसी: बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष एक बार फिर खड़गपुर सदर से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं, शिवपुर से अभिनेता रुद्रनील घोष और आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में खड़गपुर सदर के निवर्तमान विधायक हिरण चटर्जी का नाम नहीं है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक का नाम भी पहली सूची से नदारद है। साफ है कि बीजेपी इस बार फूँक-फूँक कर कदम रख रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *