विश्व कप जीतने के बाद भी जमीन पर हैं शिवम दुबे! कैमरा देखकर पैपराजी से की खास गुजारिश, वीडियो वायरल

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद हर तरफ खिलाड़ियों का जलवा है। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे अपनी सादगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए दुबे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी विनम्रता देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जब एक पैपराजी ने उन्हें ‘देश का नाम रोशन करने’ के लिए बधाई दी, तो दुबे थोड़े शरमा गए और मुस्कुराते हुए कहा, “भाई, अभी ये फोटो और वीडियो डिलीट कर दो।” दुबे ने इस विश्व कप में 8 मैचों में 169 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए और फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई।

आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा: आईपीएल को लेकर आकाश चोपड़ा ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स खिताब नहीं जीत पाएंगे। आकाश के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स इस बार चैंपियन बनेगी। उन्होंने ऑरेंज कैप के लिए संजू सैमसन और पर्पल कैप के लिए जसप्रीत बुमराह को अपना फेवरेट चुना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *