भारत में Huawei की शानदार वापसी! Apple को चुनौती देने आ रहा है Matepad 11.5, Flipkart पर दिखा टीजर
March 16, 2026

चीन की दिग्गज टेक कंपनी हुवावे (Huawei) एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयार है। लगभग 5 साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी अपना नया टैबलेट Matepad 11.5 भारत में लॉन्च करने जा रही है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्स पर ‘Coming Soon’ का टैग लग चुका है, जिससे साफ़ है कि इसकी एंट्री जल्द होने वाली है।
दमदार स्पेसिफिकेशन्स: हुवावे के इस नए टैबलेट में 11.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ 13MP का रियर कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000 mAh की बैटरी और 4 स्पीकर्स का सेटअप है। स्लिम डिजाइन (6.1mm) के साथ यह टैबलेट दिखने में काफी प्रीमियम है। जानकारों का मानना है कि बजट और फीचर्स के मामले में यह एप्पल के आईपैड को कड़ी टक्कर दे सकता है।