पोस्ट ऑफिस का बड़ा धमाका! अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, कूरियर कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है ’24 स्पीड पोस्ट
March 16, 2026

भारतीय डाक विभाग यानी इंडिया पोस्ट अब एक नए अवतार में नजर आने वाला है। निजी कूरियर कंपनियों को मात देने के लिए डाकघर ने ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इस ऐतिहासिक पहल के तहत अब आपका पार्सल या कोई भी जरूरी सामान महज 24 घंटे यानी 1 दिन के भीतर सुरक्षित पते पर पहुंच जाएगा।
इन शहरों को मिलेगा फायदा: शुरुआत में यह सुपरफास्ट डिलीवरी सेवा कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों के बीच उपलब्ध होगी। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस सेवा को ओटीपी (OTP) आधारित बनाया गया है। इसके अलावा विभाग ’48 स्पीड पोस्ट’ सेवा पर भी काम कर रहा है। सरकारी भरोसे के साथ इतनी तेज सर्विस मिलने से व्यापारियों और आम लोगों को काफी सुविधा होगी।