‘आधी रात को तांडव!’ मुख्य सचिव को हटाने पर भड़कीं ममता, चुनाव आयोग को बताया ‘बीजेपी का एजेंट’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद प्रशासनिक फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार आधी रात को मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश मीना को हटाए जाने पर ममता ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे बीजेपी के इशारे पर किया गया ‘गुप्त तांडव’ करार दिया।

ममता बनर्जी ने कहा, “रात एक बजे मुझे मैसेज मिला। क्या यह लोकतंत्र है? एक बंगाली महिला अधिकारी को बिना किसी सलाह के हटा दिया गया। आप न केवल बंगाली विरोधी हैं, बल्कि महिला विरोधी भी हैं।” उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी के कहने पर डीएम और एसपी बदलने से वोट नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा, “आप अधिकारियों को बदल सकते हैं, लेकिन लोगों की इंसानियत नहीं बदल सकते।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *