बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ तैनाती! चुनाव आयोग ने मांगी 2000 कंपनी केंद्रीय फोर्स, दहल जाएंगे उपद्रवी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार न्यूनतम 2000 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की जा रही है। इसका मतलब है कि करीब 1.8 लाख जवान बंगाल की गलियों और बूथों पर तैनात रहेंगे। आयोग का लक्ष्य है कि मतदान के दौरान हिंसा की एक भी घटना न हो।
सुरक्षा का अभेद्य किला: बंगाल में इस बार केवल दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में मतदान होना है। आयोग का मानना है कि कम चरणों में अधिक फोर्स होने से सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जा सकेगा। संवेदनशील इलाकों में 100% वेबकास्टिंग और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। टीएमसी जहां इसे डराने की राजनीति बता रही है, वहीं बीजेपी ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि इससे आम जनता बिना किसी डर के वोट डाल पाएगी।