विश्व विजेता भारत को ICC ने किया नजरअंदाज! फरवरी के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ की लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है, लेकिन ICC के ताजा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। फरवरी महीने के लिए जारी की गई इस लिस्ट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शेडली वैन शल्कविक का नाम शामिल है।

हैरानी की बात यह है कि वर्ल्ड कप के हीरो रहे संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को इसमें शामिल नहीं किया गया। ICC के मुताबिक, चूंकि वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच और फाइनल मार्च के महीने में खेले गए थे, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन अगले महीने की रेटिंग के लिए गिना जाएगा। फरवरी की लिस्ट में केवल उसी महीने के आंकड़ों को आधार बनाया गया है, जिसमें फरहान और जैक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *