अरिजीत सिंह के बाद अब श्रेया घोषाल भी छोड़ेंगी गाना? इंटरव्यू में दिया ब्रेक लेने का बड़ा संकेत
March 16, 2026

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के फिल्मों से ब्रेक लेने के फैसले के बाद अब श्रेया घोषाल ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। एक हालिया इंटरव्यू में श्रेया ने अरिजीत के साहस की तारीफ करते हुए कहा, “अरिजीत ने बहुत हिम्मत के साथ यह फैसला लिया है। अब मुझे भी लगता है कि मुझे एक ब्रेक लेना चाहिए।”
श्रेया ने इंडस्ट्री में बढ़ते ‘लिप-सिंक’ कल्चर पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि जिस दिन उन्हें अपनी कला के साथ समझौता करना पड़ा, वह गाना छोड़ देंगी। इसके अलावा, उन्होंने ‘चिकनी चमेली’ जैसे आइटम नंबर्स से भी तौबा कर ली है। उन्होंने बताया कि वह अब ऐसे गाने नहीं गाएंगी जो महिलाओं को गलत तरीके से पेश करते हैं या जिनमें आपत्तिजनक शब्द हों। फैंस अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या वाकई श्रेया भी अरिजीत की तरह फिल्मी पर्दे से दूर हो जाएंगी।