बाबर आजम का बचाव और बोर्ड को लताड़! पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा

बांग्लादेश के हाथों २-१ से सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर किरकिरी हो रही है। इस बीच पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी ही टीम और चयन समिति को आड़े हाथों लिया है। मजेदार बात यह है कि अफरीदी ने अपने दामाद और कप्तान शाहीन अफरीदी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने एक वायरल वीडियो में कहा कि चयनकर्ताओं को यह पता ही नहीं है कि किस फॉर्मेट में किस खिलाड़ी को कप्तानी देनी चाहिए।

शाहिद अफरीदी ने कहा कि टी-२० वर्ल्ड कप २०२६ की विफलता के बाद भी चयनकर्ताओं ने कुछ नहीं सीखा। अनुभवी खिलाड़ियों को वनडे से बाहर करने और घरेलू क्रिकेट के नौसिखियों को नेशनल टीम में लाने के फैसले को उन्होंने गलत बताया। उन्होंने पीसीबी (PCB) को नसीहत देते हुए कहा कि टीम से पहले चयन समिति में बड़े बदलाव या ‘सर्जरी’ करने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *