काबुल में कयामत की रात! पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अस्पताल तबाह, 400 बेगुनाहों की मौत

मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब दक्षिण एशिया में बारूद की गंध फैल गई है। सोमवार देर रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव खूनी संघर्ष में बदल गया। पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर भीषण बमबारी की, जिसमें 400 से अधिक नागरिकों की जान चली गई है। मरने वालों में बड़ी संख्या में मरीज और अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं।

अफगान सूत्रों के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तान के JF-17 थंडर और F-16 फाइटिंग फाल्कन विमानों ने काबुल के रिहायशी इलाकों और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। हमले की सबसे डरावनी तस्वीर काबुल हवाई अड्डे के पास स्थित 2,000 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल से आई, जो बमबारी के बाद आग की लपटों में घिर गया। तालिबान सरकार का दावा है कि अस्पताल पूरी तरह जलकर राख हो गया है और मलबे से लगातार शव निकाले जा रहे हैं।

अफगान प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ करार दिया है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को इस आक्रामकता की भारी कीमत चुकानी होगी। जवाब में अफगान वायु सेना ने भी खैबर-पख्तूनख्वा के कोहाट में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उन्होंने केवल सैन्य हथियारों के डिपो को निशाना बनाया था। क्षेत्र में स्थिति अब नियंत्रण से बाहर होती दिख रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *