क्रिकेट के वो 5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने बदला अपना धर्म, लिस्ट में भारतीय स्टार भी शामिल

क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने न केवल अपने खेल से बल्कि अपनी निजी जिंदगी के फैसलों से भी सुर्खियां बटोरीं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने अपने जीवन के एक पड़ाव पर आकर अपना धर्म और नाम बदल लिया।

  • विनोद कांबली (भारत): भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली ने अपनी दूसरी पत्नी एंड्रिया हेविट से शादी के दौरान हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म (कैथोलिक) अपना लिया था।
  • मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान): पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज पहले ‘युसूफ योहाना’ के नाम से जाने जाते थे और ईसाई धर्म से थे। 2005 में उन्होंने इस्लाम अपनाया और अपना नाम मोहम्मद यूसुफ रखा।
  • तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका): इनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में ‘तुवान मोहम्मद दिलशान’ के रूप में हुआ था। बाद में माता-पिता के अलग होने पर उन्होंने अपनी मां का बौद्ध धर्म अपना लिया।
  • सूरज रणदीव (श्रीलंका): श्रीलंकाई ऑफ-स्पिनर सूरज रणदीव पहले मुस्लिम थे (नाम: मोहम्मद सूरज)। 2010 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया।
  • वेन पार्नेल (दक्षिण अफ्रीका): दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने 2011 में इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम ‘वलीद’ रखा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *