ईशान किशन या जितेश शर्मा? टी20 वर्ल्ड कप टीम चयन पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम चयन को लेकर एक बड़ा राज खोला है। टूर्नामेंट से पहले लगातार चर्चा थी कि हर सीरीज खेलने वाले जितेश शर्मा को ड्रॉप कर ईशान किशन को क्यों लिया गया। अब सूर्या ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह से उनका व्यक्तिगत फैसला था।

सूर्या ने पीटीआई से कहा, “ईशान को चुनने का फैसला मेरा था। वह टीम के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते थे। मैंने रिस्क लिया क्योंकि मुझे एक आक्रामक ओपनर की जरूरत थी।” ईशान ने भी कप्तान के भरोसे को टूटने नहीं दिया और 9 मैचों में 317 रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। सूर्या ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ संजू सैमसन की भी तारीफ की और उन्हें एक बेहतरीन इंसान और खिलाड़ी बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *