बंगाल चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई! चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर को हटाया, नवान्न में हड़कंप!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर सहित कई शीर्ष अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है।

कौन हैं नए अधिकारी? आयोग के आदेशानुसार, नंदिनी चक्रवर्ती की जगह दुष्यंत नारिवाला को नया मुख्य सचिव और संघमित्रा घोष को नई गृह सचिव नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में, सिद्धार्थ नाथ गुप्ता को नया डीजीपी और अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। हटाए गए अधिकारियों को चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनावी ड्यूटी से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ और भाजपा के दबाव में लिया गया निर्णय बताया है, जबकि विपक्ष ने इसे एक जरूरी कदम करार दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *