TMC उम्मीदवार सूची की घोषणा से पहले बड़ा दांव! बंगाल के पूर्व तेज गेंदबाज शिव शंकर पॉल तृणमूल में शामिल
March 17, 2026

कोलकाता: विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज दोपहर 294 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। बंगाल क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शिव शंकर पॉल ने आज औपचारिक रूप से टीएमसी का दामन थाम लिया है।
पॉल के साथ-साथ शिक्षाविद तनुश्री हांसदा और मोहम्मद अब्दुल मतीन भी मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। झारग्राम में कानूनविद मंगल सोरेन ने भी टीएमसी का झंडा थामा। इससे पहले भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा और पूर्व विधायक दीपेंदु विश्वास जैसे नाम पार्टी में वापस लौट चुके हैं। जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी अपनी लिस्ट में खेल, शिक्षा और कानून जगत के इन नए चेहरों को जगह देकर ‘न्यू तृणमूल’ का संदेश देना चाहती हैं।