सीधे कॉलेजों में होगा दाखिला! छात्रों की मुश्किलों को देखते हुए वीसी आशुतोष घोष ने दी मंजूरी

कोलकाता: कलकत्ता विश्वविद्यालय (Calcutta University) ने अपने स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले लगभग 25 कॉलेज, जो पीजी कोर्स संचालित करते हैं, अपना प्रश्नपत्र खुद तैयार कर सकेंगे और प्रवेश प्रक्रिया (Admission) भी खुद संभालेंगे। कुलपति आशुतोष घोष ने घोषणा की है कि यह नियम 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होगा।

क्या होगा बदलाव? अब तक बोर्ड ऑफ स्टडीज के माध्यम से केंद्रीय प्रश्नपत्र बनाए जाते थे, जिससे कॉलेजों के छात्रों को परेशानी होती थी। अब कॉलेज के शिक्षकों की भागीदारी बढ़ेगी और वे अपने छात्रों के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार कर सकेंगे। हालांकि सिलेबस एक ही रहेगा, लेकिन परीक्षा का संचालन और कॉपियों की जांच पूरी तरह से कॉलेजों के हाथ में होगी। छात्र अब केंद्रीय पोर्टल के बजाय सीधे अपने पसंदीदा कॉलेज में जाकर पीजी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *