डबग्राम-फुलबाड़ी में ‘धर्मसंकट’! बीजेपी की ‘मां’ के खिलाफ टीएमसी का ‘बेटा’ मैदान में; दिलचस्प हुआ मुकाबला

पश्चिम बंगाल के डबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी जंग पारिवारिक भावनाओं और राजनीतिक विचारधारा के बीच फंसी नजर आएगी। यहां बीजेपी ने अपनी मौजूदा विधायक शिखा चटर्जी पर भरोसा जताया है, तो वहीं टीएमसी ने उनके ही ‘मानस पुत्र’ रंजन शील शर्मा को टिकट दिया है। रंजन बचपन से ही शिखा चटर्जी के पास पले-बढ़े हैं और उन्हें ‘मां’ कहकर पुकारते हैं। यहां तक कि रंजन का राजनीति में प्रवेश भी शिखा चटर्जी की वजह से ही हुआ था।

आशीर्वाद और मुकाबला एक साथ 2021 के चुनाव में शिखा चटर्जी ने टीएमसी के दिग्गज नेता गौतम देब को हराया था। उस समय रंजन ने अपनी मां के खिलाफ प्रचार नहीं किया था, लेकिन अब वे खुद प्रतिद्वंद्वी हैं। रंजन ने टिकट मिलते ही कहा, “मैं गुरुवार को मां के घर जाऊंगा और उनके पैर छूकर जीत का आशीर्वाद मांगूंगा।” अब देखना यह है कि बीजेपी की अनुभवी नेत्री शिखा चटर्जी अपने ‘बेटे’ के खिलाफ चुनाव प्रचार में कौन सा हथियार अपनाती हैं। क्या राजनीति के मैदान में ममता भारी पड़ेगी या मां का आशीर्वाद?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *