“चुनाव के लिए अलग तैयारी की जरूरत नहीं, हम पूरे साल जनता के बीच हैं” – मंत्री प्रदीप मजूमदार का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के बीच राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। ईटीवी भारत को दिए एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव कोई सामयिक घटना नहीं है, क्योंकि पार्टी साल के 365 दिन जनता की सेवा में जुटी रहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे खुद जिलों में जाकर परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेती हैं।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए मजूमदार ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘सौ दिन के काम’ का पैसा रोककर बंगाल की जनता को परेशान करने की कोशिश की, लेकिन ममता सरकार ने ‘कर्मश्री’ योजना शुरू कर लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने बीजेपी पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी ने सरकार को बदनाम करने की बहुत कोशिश की, लेकिन हर चुनाव में हमारी सीटें बढ़ी हैं, जो दर्शाता है कि लोगों का भरोसा हम पर है।”

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और लोगों के मताधिकार छीनने की कोशिशों पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता बहुत जागरूक है और वह लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी किसी भी साजिश का जवाब देगी। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि 2026 में ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी और बीजेपी की ‘बुलडोजर राजनीति’ को बंगाल में कोई जगह नहीं मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *