अपने पुराने गढ़ खड़गपुर लौटे दिलीप घोष! समर्थकों का उमड़ा हुजूम, 10 साल बाद फिर विधानसभा चुनाव में उतरे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप घोष ने अपने पुराने ‘होम ग्राउंड’ खड़गपुर सदर में जोरदार दस्तक दी है। बुधवार को जैसे ही वे खड़गपुर पहुंचे, शहर के प्रवेश द्वार पर हजारों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। करीब 10 साल बाद दिलीप घोष एक बार फिर इस विधानसभा सीट से सीधे चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिसने उन्हें राज्य की राजनीति में एक नई पहचान दी थी।

दिलीप घोष का मुकाबला इस बार टीएमसी (TMC) के कद्दावर नेता प्रदीप सरकार से है। गौरतलब है कि 2016 में दिलीप घोष ने खड़गपुर सदर से जीतकर पहली बार विधानसभा में कदम रखा था। समर्थकों के भारी उत्साह के बीच उन्होंने कहा, “खड़गपुर की जनता ने हमेशा मुझे प्यार दिया है और इस बार भी यहां की मिट्टी से बीजेपी की जीत का नया इतिहास लिखा जाएगा।”

रेलवे सिटी के रूप में मशहूर खड़गपुर में दिलीप घोष की अपनी एक अलग पकड़ है। उनके आने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। खड़गपुर की गलियों में ‘दिलीप दा’ के नारों के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि क्या दिलीप घोष अपनी पुरानी कामयाबी को दोहरा पाएंगे या प्रदीप सरकार उन्हें कड़ी चुनौती देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *