चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में हथियारों का जखीरा! शमशेरगंज से मालदा का युवक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के बाद से ही मुर्शिदाबाद जिला पुलिस और चुनाव आयोग की विशेष निगरानी में है। मंगलवार शाम शमशेरगंज पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धुलियान नगर पालिका के कलाबागान गंगा घाट से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध हथियार और तीन कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान विकास मंडल के रूप में हुई है, जो मालदा जिले के वैष्णवनगर का निवासी है। पुलिस का मानना है कि इन हथियारों को मालदा से गंगा पार कर तस्करी के लिए लाया गया था। आरोपी को बुधवार को जंगीपुर कोर्ट में पेश किया गया। चुनाव से ठीक पहले हथियारों की यह बरामदगी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद के चूनाखाली इलाके में हाल ही में हुई मूर्ति तोड़फोड़ की घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। ऐसे में हथियारों का मिलना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। चुनाव आयोग ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाका चेकिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *