दार्जिलिंग में ‘लक्ष्मी भंडार’ बनाम महिला सुरक्षा! 5 में से 4 सीटों पर महिला वोटर तय करेंगे जीत-हार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दार्जिलिंग जिले की पांच सीटों पर महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभाने वाली हैं। जिले के कुल 11.48 लाख मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 5.71 लाख है, जो पुरुषों से कहीं अधिक है। यही कारण है कि तृणमूल कांग्रेस और उनके सहयोगी अनित थापा ‘लक्ष्मी भंडार’ और ‘युवश्री’ जैसी योजनाओं को अपनी जीत का मुख्य आधार मान रहे हैं।

शासक दल का मानना है कि ममता बनर्जी की कल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। हालांकि, बीजेपी और अन्य विपक्षी दल आरजी कर अस्पताल जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि युवा अब भत्ते के बजाय रोजगार और सुरक्षा चाहते हैं।

दार्जिलिंग, कर्सियांग, सिलीगुड़ी और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी जैसी सीटों पर महिला वोटरों का दबदबा होने के कारण मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। जहां एक ओर टीएमसी ‘बंगाल की बेटी’ के नारे के साथ मैदान में है, वहीं बीजेपी ‘भ्रष्टाचार और कटमनी’ को मुद्दा बनाकर वोटरों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। पहाड़ की इस राजनीतिक बिसात पर ‘लक्ष्मी’ किसका साथ देंगी, यह देखना चुनाव का सबसे बड़ा आकर्षण होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *