प्री-वेडिंग शूट या जलसमाधि? बीच तालाब में तैरते कपल का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- “ये क्या बवासीर है!”

आजकल शादियों से ज्यादा चर्चा प्री-वेडिंग शूट्स की होती है। कपल कुछ अलग करने के चक्कर में कभी-कभी ऐसी हरकतें कर बैठते हैं कि वे चर्चा के बजाय मजाक का पात्र बन जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कपल बीच तालाब में महंगे कपड़ों में तैरते हुए पोज दे रहा है। फोटोग्राफर इसे ‘सिनेमैटिक’ लुक देने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका खूब मजाक उड़ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल आंखें बंद किए पानी की सतह पर लेटा है। नेटिजन्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये फोटो खिंचवा रहे हैं या तैरना सीख रहे हैं?” वहीं दूसरे ने लिखा, “आजकल रोमांस के नाम पर कुछ भी हो रहा है।” एक्स (X) पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि साल 2026 में भी लोगों के सिर से प्री-वेडिंग शूट का भूत उतरा नहीं है।