“चलो घर, तुम्हारे लिए सरप्राइज है” – मां को बुलाकर लाया कातिल बेटा, घर में पड़ी थी बेटी की लाश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय इंजीनियर युवक हार्दिक ने अपनी सगी जुड़वा बहन हिमाशिखा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हार्दिक ने अपनी बहन के शरीर पर चाकू से 84 बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में पता चला कि हार्दिक पिछले कुछ समय से बेरोजगार था और सोशल मीडिया पर अत्यधिक सक्रिय रहता था। पुणे की एक लड़की के साथ उसके रिश्तों और करियर को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती थी। वारदात के दिन बहस इतनी बढ़ गई कि हार्दिक ने रसोई से चाकू उठाकर बहन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह अपनी मां के दफ्तर गया और उन्हें ‘सरप्राइज’ देने के बहाने घर लाया। मां जैसे ही घर पहुंचीं और बेटी की लाश देखी, हार्दिक ने उन पर भी हमला कर दिया। फिलहाल मां की हालत खतरे से बाहर है और पुलिस ने आरोपी हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *