बीच समंदर में रूस का ‘यू-टर्न’! चीन का तेल अब भारत के नाम, ट्रंप सरकार की छूट ने बदला खेल
March 18, 2026

वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। चीन के रिजालो बंदरगाह की ओर जा रहे रूसी तेल टैंकर ‘एक्वा टाइटन’ ने बीच रास्ते में ही अपना रुख भारत की ओर मोड़ लिया है। यह जहाज अब 21 मार्च को कर्नाटक के न्यू मंगलौर पहुंचने वाला है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होने वाली तेल आपूर्ति बाधित हुई है। इस संकट को देखते हुए अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए एक अस्थायी ‘वेवर’ (छूट) दी है। इस छूट का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनरियों ने महज एक हफ्ते में 3 करोड़ बैरल रूसी क्रूड खरीद लिया है। चीन की ओर जा रहे कम से कम सात टैंकरों का भारत की ओर मुड़ना यह दर्शाता है कि रूस अब भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है।