“अब कालीघाट पर भी होगा हमला!” दिलीप घोष के बयान से बंगाल चुनाव में मचा कोहराम
March 18, 2026

बीजेपी नेता दिलीप घोष के एक ताजा बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में आग लगा दी है। राज्य की मंत्री शशि पांजा के घर पर हुए हमले का जिक्र करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “बीजेपी अब बदल गई है। शशि पांजा के घर हमला हो सकता है, तो कालीघाट (मुख्यमंत्री आवास) पर भी हमला हो सकता है। और याद रखिये, चुनाव से पहले यह होकर रहेगा।”
इस बयान के खिलाफ टीएमसी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। डेरेक ओ’ब्रायन ने आयोग को लिखे पत्र में इसे ‘भड़काऊ’ और ‘आचार संहिता का उल्लंघन’ बताया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं और अगर हिम्मत है तो बीजेपी सामने आकर लड़े। चुनाव से पहले हिंसा और धमकियों के इस दौर ने बंगाल के सियासी माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।