पेनी स्टॉक का कमाल! 1 रुपये के शेयर ने 5 दिन में दिया 19% रिटर्न, निवेशकों की लगी लॉटरी

शेयर बाजार के निवेशक अक्सर ऐसे ‘पेनी स्टॉक’ की तलाश में रहते हैं जो कम कीमत में मोटा मुनाफा दे सकें। हालांकि वित्तीय सलाहकार इन शेयरों में निवेश से बचने की सलाह देते हैं, लेकिन पल्सर इंटरनेशनल (Pulsar International) के शेयर ने इस समय दलाल स्ट्रीट पर तहलका मचा रखा है। इस शेयर की मौजूदा कीमत महज १.०२ रुपये है और पिछले पांच दिनों में इसने अपने निवेशकों को लगभग १९ प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

तेजी की मुख्य वजहें इस शेयर में अचानक आई तेजी का सबसे बड़ा कारण कंपनी का बिजनेस एक्सपेंशन है। मैनेजमेंट के अनुसार, कंपनी ने अपने स्थापित नेटवर्क के जरिए ९० करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। इसके अलावा, २० मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में निवेशकों के लिए अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) को मंजूरी दी जा सकती है, जिसने खरीदारों के बीच उत्साह भर दिया है।

वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार दिसंबर २०२५ तिमाही के नतीजे कंपनी के पक्ष में रहे हैं। कंपनी का मुनाफा ६६ लाख रुपये से बढ़कर ३.२९ करोड़ रुपये हो गया है। राजस्व में ५३० प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो अब ३९.६४ करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) भी ४४५ प्रतिशत बढ़कर ३.५७ करोड़ रुपये हो गया है। भारी मांग के कारण यह स्टॉक वर्तमान में ‘अपर सर्किट’ पर है, जिससे इसे खरीदना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *