ATM से पैसा निकालना होगा महंगा! 1 अप्रैल से बदल रहे हैं नियम, लिमिट पार करने पर कटेंगे 23 रुपये

1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग नियमों में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेगा। HDFC बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित कई बैंकों ने घोषणा की है कि अब UPI के जरिए एटीएम से पैसा निकालना भी आपके मासिक ‘फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट’ (मुफ्त लेनदेन सीमा) के भीतर गिना जाएगा।
23 रुपये का अतिरिक्त बोझ वर्तमान नियमों के अनुसार, बैंक हर महीने कुछ मुफ्त लेनदेन (आमतौर पर 5 बार) की अनुमति देते हैं। नए नियमों के तहत, यदि आप इस सीमा को पार करते हैं, तो आपको हर अतिरिक्त लेनदेन पर 23 रुपये तक का चार्ज देना पड़ सकता है। मेट्रो शहरों में अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने पर यह सीमा केवल 3 बार ही है।
UPI एटीएम निकासी भी अब सीमा के दायरे में अब तक कार्डलेस कैश या UPI के जरिए QR कोड स्कैन करके पैसा निकालना एक अलग सुविधा मानी जाती थी। लेकिन 1 अप्रैल से, चाहे आप कार्ड का उपयोग करें या UPI का, दोनों ही आपके मासिक फ्री कोटा में गिने जाएंगे। इसके अलावा, PNB ने कुछ डेबिट कार्डों के लिए दैनिक निकासी की सीमा (Daily Limit) को भी कम करने का निर्णय लिया है।
बचने के उपाय बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे बार-बार छोटे-छोटे कैश निकालने के बजाय डिजिटल भुगतान, नेट बैंकिंग या एक बार में बड़ी राशि निकालने की आदत डालें ताकि अतिरिक्त शुल्कों से बचा जा सके।