जसप्रीत बुमराह की सैलरी में 2 करोड़ की कटौती! क्या विश्व विजेता के लिए BCCI बदलेगा अपना नियम?

भारतीय टीम के हालिया टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की भूमिका सबसे अहम रही। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 14 विकेट लेने वाले बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, बीसीसीआई (BCCI) के नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट ने सबको चौंका दिया है। नए नियमों के कारण बुमराह की सालाना कमाई 7 करोड़ रुपये से घटकर 5 करोड़ रुपये रह गई है।
सैलरी कम होने की वजह 6 फरवरी को जारी बीसीसीआई की नई लिस्ट में ‘A+’ कैटेगरी को हटा दिया गया है। बुमराह, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा को अब ‘A’ कैटेगरी में रखा गया है, जिसकी सालाना फीस 5 करोड़ रुपये है। पहले बुमराह ‘A+’ कैटेगरी का हिस्सा थे, जहाँ उन्हें 7 करोड़ रुपये मिलते थे।
BCCI का रुख बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि तीनों फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी की सैलरी कम करना उचित नहीं है। बुमराह के योगदान को देखते हुए बोर्ड अब इस अनुबंध की राशि और ढांचे पर फिर से विचार करने की योजना बना रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही बुमराह और अन्य प्रभावित खिलाड़ियों के लिए वित्तीय नुकसान की भरपाई का कोई रास्ता निकाला जाएगा।