बंगाल बीजेपी की दूसरी लिस्ट आज! दलबदलुओं को झटका या पुराने दिग्गजों पर दांव? दिल्ली में बनी रणनीति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपनी दूसरी और महत्वपूर्ण उम्मीदवार सूची जारी कर सकती है। बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में शेष 150 सीटों पर मंथन पूरा हो गया है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और शुभेंदु अधिकारी सहित बंगाल बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद थे। पार्टी पहले ही 144 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, और अब सबकी निगाहें बाकी सीटों पर टिकी हैं।

पुराने वफादारों पर भरोसा, दलबदलुओं से दूरी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार 2021 की गलतियों को दोहराने के मूड में नहीं है। पिछली बार दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट देने का प्रयोग विफल रहा था, इसलिए इस बार ‘पुराने और सक्रिय’ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। पार्टी आलाकमान ने साफ कर दिया है कि बाहरी लोगों के बजाय उन नेताओं को मैदान में उतारा जाएगा जो जमीन पर संगठन से जुड़े हैं।

मुस्लिम महिला उम्मीदवार की चर्चा पहली लिस्ट में किसी अल्पसंख्यक को टिकट न मिलने पर टीएमसी के हमलों का जवाब देने के लिए बीजेपी इस बार बड़ा दांव खेल सकती है। चर्चा है कि मुर्शिदाबाद की किसी सीट से एक मुस्लिम महिला को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यह कदम अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में पार्टी की छवि बदलने की एक कोशिश माना जा रहा है।

टीएमसी बागियों की बढ़ी धड़कनें टीएमसी की लिस्ट से बाहर हुए कई विधायक दिल्ली में बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। हालांकि, बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी लाइन से हटकर किसी को भी टिकट नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों के चयन में योग्यता और निष्ठा को ही सबसे बड़ा पैमाना माना गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *