दुश्मन के बंकरों का काल! भारतीय वायुसेना खरीदेगी 200 इजरायली ‘ROCKS’ मिसाइलें, ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर!

भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी मारक क्षमता को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है। इजरायल से लगभग 200 ‘ROCKS’ मिसाइलें खरीदने की योजना अब अंतिम चरण में है। हाल ही में सुखोई-30 एमकेआई (Su-30MKI) लड़ाकू विमान से इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था, जिसके बाद वायुसेना ने इसे अपने बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
ROCKS मिसाइल की ताकत: यह हवा से लॉन्च की जाने वाली एक सटीक मिसाइल है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर बंकरों, कमांड सेंटरों और राडार स्टेशनों को तबाह कर सकती है। इसके लिए लड़ाकू विमान को दुश्मन की सीमा में घुसने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह लंबी दूरी से ही सटीक निशाना लगा सकती है।
स्वदेशी उत्पादन पर नजर: भारत सरकार इस सौदे को ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत आगे बढ़ाना चाहती है। योजना है कि इन मिसाइलों का निर्माण भारत में ही किया जाए, जिससे विदेशी निर्भरता कम हो और रोजगार के अवसर बढ़ें।