बंगाल चुनाव से पहले एक्शन में राज्यपाल आरएन रवि! नए मुख्य सचिव और गृह सचिव को तलब कर जानी राज्य की स्थिति!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य के नए मुख्य सचिव दुष्यंत नरवाल और गृह सचिव संघमित्रा घोष के साथ पहली औपचारिक बैठक की। लोक भवन में करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में राज्यपाल ने चुनाव के दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

चुनाव आयोग का फेरबदल और राजभवन की सक्रियता: निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्य सचिव और गृह सचिव के पदों पर हालिया बदलाव के बाद राज्यपाल ने इन अधिकारियों को बुलाकर राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। राज्यपाल आरएन रवि, जिन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है, चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर दिख रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता (MCC) के पालन और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *