बिजली बिल की टेंशन खत्म! इनवर्टर पर चलने वाले ये ३ सस्ते कूलर करेंगे कमरे को फ्रिज, देखें फीचर्स!

मार्च के महीने में ही सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। अगर आपका बजट एयर कंडीशनर (AC) खरीदने का नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए एक अच्छा एयर कूलर सबसे स्मार्ट विकल्प है। नवरात्रि और ईद के अवसर पर ई-कॉमर्स साइट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम आपको बता रहे हैं Orient, Bajaj और Symphony के उन ३ बेस्ट सेलर्स कूलर के बारे में जो ₹६,००० से भी कम में उपलब्ध हैं।
१. Orient Electric Durachill (40L): यह पोर्टेबल कूलर छोटे कमरों के लिए बेस्ट है। इसकी एमआरपी १०,९९० रुपये है, लेकिन फिलहाल सेल में यह ४९% की भारी छूट के साथ मात्र ५,५९९ रुपये में मिल रहा है। इसमें ‘एयरोफैन टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल किया गया है जो बेहतर हवा देता है।
२. Bajaj PX97 Torque New (36L): बजाज का यह मॉडल अपनी टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। इसकी कीमत फिलहाल ५,७९९ रुपये है। इसमें ३ साल की वारंटी और एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल पैड मिलते हैं, जो आपको साफ और ताजी हवा देते हैं। इसकी एयर थ्रो क्षमता ३० फीट तक है।
३. Symphony Diet 12T Tower Air Cooler: स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन चाहने वालों के लिए यह टावर कूलर बेहतरीन है। इसकी ऑफर प्राइस सिर्फ ५,४९१ रुपये है। यह १०x१० के कमरे को मिनटों में ठंडा करने की क्षमता रखता है। ऑटो लूवर मूवमेंट के कारण हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैलती है।
खरीदने से पहले जरूरी टिप्स: कूलर खरीदते समय हमेशा टैंक की क्षमता और इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी जरूर चेक करें। अगर घर में जगह कम है तो प्लास्टिक बॉडी वाले पोर्टेबल कूलर चुनें। याद रखें, बेहतर कूलिंग के लिए कमरे में वेंटिलेशन होना जरूरी है। कूलर को लगातार चलाने के बजाय ६-८ घंटे चलाकर ब्रेक देना चाहिए, इससे मोटर की लाइफ बढ़ती है।