आरजी कर अस्पताल की बड़ी लापरवाही! लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे पिता की मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। दमदम के निवासी अरूप बनर्जी की अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार तड़के अपने बच्चे का इलाज कराने आए अरूप ट्रमा केयर बिल्डिंग की लिफ्ट में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ फंस गए थे। परिजनों का आरोप है कि एक घंटे तक लिफ्ट बंद रहने के कारण दम घुटने और दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई।

परिजनों का गंभीर आरोप मृतक के पिता ने रोते हुए बताया कि लिफ्ट अचानक बेसमेंट में जाकर अटक गई। वहां कोई लिफ्ट ऑपरेटर नहीं था। उन्होंने पुलिस और सुरक्षाकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन उन्हें चुप रहने को कहा गया। आरोप है कि दो घंटे बाद एक हथौड़ा लाया गया, लेकिन तब तक अरूप की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के चाचा ने इसे ‘अप्रत्यक्ष हत्या’ करार दिया है।

प्रशासनिक विफलता और राजनीति इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तृणमूल विधायक अतीन घोष ने खुद प्रशासनिक विफलता को स्वीकार किया है। वहीं, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने इसे सीधा ‘मर्डर’ बताया है। डेढ़ साल पहले डॉक्टर बिटिया कांड के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जो वादे किए गए थे, वे आज पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। फिलहाल टाला थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *