ममता की ’10 प्रतिज्ञाएं’: चुनाव से पहले दीदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, घर-घर पहुंचेगा इलाज और पानी!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट में ‘बंगाल के लिए दीदी की दस प्रतिज्ञाएं’ (Didir Dosh Protigya) नाम से यह घोषणापत्र पेश किया। विरोधियों से पहले मेनिफेस्टो जारी कर ममता ने साफ कर दिया है कि वे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस घोषणापत्र में सबसे बड़ा आकर्षण ‘दुआरे चिकित्सा’ (द्वार पर इलाज) योजना है। इसके तहत हर ब्लॉक और शहर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। युवाओं को लुभाने के लिए ‘युवसाथी’ योजना का ऐलान किया गया है, जिसमें 21 से 40 वर्ष के युवाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। साथ ही, लक्ष्मी भंडार योजना की राशि बढ़ाने और राज्य में 7 नए जिले बनाने का वादा भी किया गया है। ममता बनर्जी ने कहा, “हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हमारा लक्ष्य बंगाल के हर घर में खुशहाली पहुंचाना है।”
ममता बनर्जी ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण और कृषि के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के विशेष बजट का भी आश्वासन दिया। मेनिफेस्टो जारी करते हुए उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एनआरसी और परिसीमन (Delimitation) के जरिए बंगाल को विभाजित करने की साजिश रच रही है। छह भाषाओं में जारी इस घोषणापत्र को तृणमूल ने अगले 15 वर्षों के विकास का रोडमैप बताया है।