यूपी के किसानों की मौज! २.२० लाख का सोलर पंप सिर्फ ७६,००० में; योगी सरकार दे रही है भारी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए एक क्रांतिकारी योजना शुरू की है। अब किसानों को सिंचाई के लिए न तो बिजली के बिल की चिंता करनी होगी और न ही महंगे डीजल की।

सब्सिडी का गणित: इस योजना के तहत २ एचपी (2 HP) सोलर पंप और उसे ले जाने वाली ट्रॉली की कुल कीमत लगभग २.२० लाख रुपये है। सरकार सोलर पंप पर ६०% और ट्रॉली पर ९०% की भारी सब्सिडी दे रही है। सभी छूट के बाद किसान को केवल ७६,০০০ रुपये का भुगतान करना होगा।

योजना की खासियत: इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका ‘पोर्टेबल’ होना है। सोलर पंप ट्रॉली पर फिट है, जिसे किसान अपनी सुविधा अनुसार एक खेत से दूसरे खेत में ले जा सकते हैं। यह उन किसानों के लिए बेहद उपयोगी है जिनकी जमीनें अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई हैं।

कैसे करें आवेदन? इच्छुक किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के लघु सिंचाई विभाग या विकास भवन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *