‘बंगाल को मिटाना चाहती है BJP!’ ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के बीच केंद्र की भाजपा सरकार पर एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने दावा किया कि भाजपा बंगाल के अस्तित्व को ही खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, “वे बंगाल राज्य को ही हटा देना चाहते हैं।”

ममता बनर्जी ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि चुनाव के बाद उत्तर बंगाल को अलग कर और बिहार के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक नया राज्य बनाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के बाद परिसीमन (Delimitation) और एनआरसी (NRC) के जरिए देश के लोगों को बेघर और अधिकारहीन बनाने की कोशिश करेगी। उन्होंने इसे मोदी सरकार की एक ‘गहरी साजिश’ करार दिया।

इसके अलावा, ममता ने चुनाव आयोग द्वारा राज्य के वरिष्ठ आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादलों पर भी कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और पंचायत विभाग के प्रधान सचिवों को ऑब्जर्वर बनाकर दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। ममता ने सवाल किया, “अगर आपदा आती है या राशन वितरण रुक जाता है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? क्या बाहरी लोग बंगाल की समस्याओं को समझेंगे?” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रशासन को कमजोर कर बंगाल पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *